ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसेना में भर्ती दो दिसम्बर से 

सेना में भर्ती दो दिसम्बर से 

भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए यहां छावनी क्षेत्र में दो दिसम्बर से आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में सैन्य अधिकारियों सहित जिला व पुलिस प्रशासन ने सहयोग के लिए कमर कस लिया है। प्रदेश के13 जनपदों...

सेना में भर्ती दो दिसम्बर से 
हिन्दुस्तान संवाद, अयोध्या (फैजाबाद)। Wed, 28 Nov 2018 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए यहां छावनी क्षेत्र में दो दिसम्बर से आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली में सैन्य अधिकारियों सहित जिला व पुलिस प्रशासन ने सहयोग के लिए कमर कस लिया है। प्रदेश के13 जनपदों के युवकों की भीड़ को देखते हुए भर्ती रैली सकुशल व निष्पक्ष सम्पन्न कराना बड़ी चुनौती होगी। अभ्यर्थियों की सेना भर्ती रैली के आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस, कार्यदायी विभाग एवं सेना अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने विकास भवन सभाकक्ष में बैठक की।
बैठक में कर्नल एनएस मान ने बताया कि सेना भर्ती रैली दो दिसम्बर से 17 दिसम्बर तक चलेगी। इसमें 13 जनपदों के लगभग 74 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। भर्ती रैली में दो दिसम्बर को कुशीनगर, तीन दिसम्बर को संतकबीर नगर व बस्ती, चार दिसम्बर को इलाहाबाद, पांच दिसम्बर को प्रतापगढ़, सात दिसम्बर को अम्बेडकरनगर व महाराजगंज, आठ दिसम्बर को सिद्धार्थ नगर व सुल्तानपुर, नौ दिसम्बर को रायबरेली, दस दिसम्बर को अमेठी व कौशाम्बी तथा 11 दिसम्बर को जनपद अयोध्या के अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिये सभी 13 जनपदो से 74 हजार रजिस्ट्रेशन हुये हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें