सेना के अफसर के मकान का तोड़कर दस लाख की चोरी
Lucknow News - लखनऊ में एक सेना के अधिकारी के बंद मकान में चोरी हो गई। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 85 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। अधिकारी का परिवार घटना के समय प्रयागराज में था। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

घटना के वक्त पीड़ित परिवार प्रयागराज में था चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ेलखनऊ,संवाददाता।सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में आर्मी के एक अधिकारी के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। घटना के वक्त आर्मी के अधिकारी अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज में थे। पड़ोसी की सूचना पर शहर पहुंचे पीड़ित के बेटे ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी।विजयनगर सेक्टर-ए निलमथा निवासी अरविंद कुमार सिंह सेना में नायक हैं। परिवार में पत्नी लालती सिंह, एक बेटा और दो बेटी हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल से पूरे परिवार के साथ प्रयागराज में रहती हैं।
पड़ोसी अर्पित सिंह ने फोन कर घर में चोरी की जानकारी दी। लखनऊ पहुंचकर देखा कि चोरों ने मेन गेट और सभी कमरे के ताले तोड़े। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे करीब 85 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के अभूषण समेत दस लाख का माल उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चोर उठा ले गए।एसीपी ऑफिस तक चक्कर लगाया लेकिन सुनावाई नहीं हुईपीड़ित का कहना है कि घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी मिला है, जो बगल के मकान के कैमरे का है। जिसमें तीन अज्ञात चोर दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी भी पुलिस को सौंपा है। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित थाने से लेकर एसीपी ऑफिस तक जा चुका है लेकिन मामले में अभी तक कोई संज्ञान नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


