तीन साल बाद इतना तपा रहा कई शहरों में अप्रैल

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

तीन साल बाद अप्रैल माह में गर्मी का प्रकोप फिर से देखने को मिल रहा है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी जैसे शहरों में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल भी तापमान अधिक है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

तीन साल बाद इतना तपा रहा कई शहरों में अप्रैल

तीन साल बाद अप्रैल माह इतना तपा रहा है। आंकड़ों को देखें तो 2022 की अप्रैल का आखिरी सप्ताह तपाने वाला था। इस साल भी जाता हुआ महीना तपा रहा है। लखनऊ, प्रयागराज समेत कुछ शहरों में तीन साल पहले अप्रैल माह की 29 तारीख भीषण गर्मी वाली रही थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लखनऊ में वर्ष 2022 की 29 तारीख को तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह प्रयागराज में इसी साल और इसी दिन तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंच गया था। इसी दिन वाराणसी के बीएचयू में 45 डिग्री तापमान रहा था। रायबरेली के फुर्सतगंज में 45.4 डिग्री तापमान रहा था।

2022 के अप्रैल माह के दौरान सुलतानपुर में 18 तारीख को तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल गर्मी फिर बेहद प्रचंड है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद में हीट इंडेक्स 50 से 60 डिग्री रहा। यानी इतनी गर्मी लोगों ने महसूस की थी। इसी तरह झांसी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, गोरखपुर, प्रयागराज, अमेठी, वाराणसी, चंदौली, बरेली और बदायूं में ताप सूचकांक 40 से 50 डिग्री तक रहा था।।पिछले साल से तपने लगा अप्रैलतपिश का सिलसिला पिछले वर्ष भी अप्रैल में ज्यादा रहा था। लखनऊ में 25 अप्रैल को पिछले साल 43 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। इस साल यह 42.8 डिग्री तक पहुंचा है। इसी तरह सुलतानपुर जिले में 2026 की 26 अप्रैल को तापमान 44.8 डिग्री तक पहुंचा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow Newsतीन साल बाद इतना तपा रहा कई शहरों में अप्रैल