सभी केंद्र:: यूपी रेरा ने चार जिलों में ₹परियोजनाओं को दी मंजूरी
Lucknow News - 13 नई परियोजनाओं को दी गई स्वीकृति 19,379 आवासीय व व्यावसायिक यूनिटें बनेंगी लखनऊ, प्रमुख
13 नई परियोजनाओं को दी गई स्वीकृति 19,379 आवासीय व व्यावसायिक यूनिटें बनेंगी लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति देते हुए चार जिलों में ₹4,424.4 करोड़ के निवेश वाली 13 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यूपी. रेरा मुख्यालय में आयोजित 191वीं प्राधिकरण बैठक में यह अहम निर्णय अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में लिया गया। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत कुल 19,379 आवासीय एवं व्यावसायिक यूनिटों का निर्माण प्रस्तावित है, जिनमें फ्लैट, आवासीय प्लॉट, स्टूडियो और शॉप शामिल हैं। नोएडा बना निवेश का केंद्र स्वीकृत परियोजनाओं में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का दबदबा साफ दिखा।
यहां 4 परियोजनाओं में 2 आवासीय और 2 व्यावसायिक को मंजूरी मिली है, जिनसे 17,051 यूनिटों का विकास होगा। यह आंकड़ा क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आवासीय और व्यावसायिक मांग को दर्शाता है और नोएडा को प्रदेश का प्रमुख रियल एस्टेट हब साबित करता है। लखनऊ, मथुरा और मऊ में भी विकास लखनऊ में चार आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मथुरा में भी 4 आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं, जिनसे 2,035 यूनिटों का निर्माण होगा। वहीं मऊ जिले में 1 व्यावसायिक परियोजना को हरी झंडी दी गई है, जिसमें 52 शॉप विकसित की जाएंगी, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने कहा कि पारदर्शी और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया तथा कड़ी नियामक निगरानी के कारण प्रदेश में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि घर खरीदारों के हित सुरक्षित रहें और परियोजनाएं तय मानकों के अनुरूप समय पर पूरी हों।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




