अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी को कहा 'पॉलीटिकल टूरिस्ट'

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - आंबेडकर जयंती पर बोली यूपी में फिर बनाएंगे सरकार लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी को कहा 'पॉलीटिकल टूरिस्ट'

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने राहुल गांधी को पॉलीटिकल टूरिस्ट कहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भले ही वह प्रचार करने गए हैं लेकिन वहां परिवर्तन होगा और भाजपा सत्ता में आएगी। यूपी में एनडीए की तीसरी बार सरकार बनेंगी।कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है। सरकारी कर्मचारियों की हालत भी खराब है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर उनकी पार्टी मजबूती से चल रही है।

आरक्षण के हक में लगातार आवाज बुलंद की है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि वह बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। अनुप्रिया ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम क्रांतिकारी व बड़ा कदम है। जिससे महिलाओं को राजनीति में मजबूत हिस्सेदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 की पार्टी मजबूती से तैयारी कर रही है। कार्यक्रम में अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल भी मौजूद रहे।......................................अनुप्रिया दीदी को सीएम बनाना है....आंबेडकर जंयती के कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने मंच से गीत गाया कि अनुप्रिया दीदी को सीएम बनाना है। जिस पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। मंच पर बैठी अनुप्रिया पटेल भी गाना सुनकर मुस्कुरा रहीं थी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।