एएनटीएफ ने अलग-अलग क्षेत्रों से सात तस्करों को पकड़ा
Lucknow News - तीन साल में 1003 तस्करों को गिरफ्तार किया एएनटीएफ ने लखनऊ, विशेष संवाददाता

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बुधवार को चार अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ ने यह कार्रवाई आगरा, सहारनपुर, बरेली व अलीगढ़ में की। इस कार्रवाई में करीब तीन करोड़ रुपये की अफीम व गांजा बरामद हुआ है। एएनटीएफ का गठन वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुआ था। इस टास्फ फोर्स ने तीन साल में 1003 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 361 एफआईआर दर्ज हुई थी। इस अवधि में 381 करोड़ 70 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद हुआ था। एएनटीएफ के आईजी के मुताबिक सहारनपुर में विजेन्द्र,खुन्नीलाल,मानसिंह और वीरेंद्र, आगरा यूनिट ने पुष्पेंद्र,मनोज कुमार व जाकिर को पकड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


