ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी को मिली हॉकी की एक और बड़ी मेजबानी,कानपुर में होगी फाइव-ए-साइड हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप

यूपी को मिली हॉकी की एक और बड़ी मेजबानी,कानपुर में होगी फाइव-ए-साइड हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप

उत्तर प्रदेश को हॉकी की एक और बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। हॉकी इण्डिया ने हॉकी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय फाइव-ए-साइड महिला, पुरुष व मिक्स हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन का जिम्मा सौंपा है। हॉकी...

यूपी को मिली हॉकी की एक और बड़ी मेजबानी,कानपुर में होगी फाइव-ए-साइड हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊ।Thu, 18 Jul 2019 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश को हॉकी की एक और बड़ी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। हॉकी इण्डिया ने हॉकी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय फाइव-ए-साइड महिला, पुरुष व मिक्स हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन का जिम्मा सौंपा है। हॉकी उत्तर प्रदेश यह चैंपियनशिप कानपुर ग्रीनपार्क में 22 से 27 सितम्बर तक नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ पर कराएगा। यह पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश में फाइव-ए-साइड हॉकी की चैंपियनशिप होगी।

इस चैंपियनशिप में महिला व पुरुषों की उत्तर प्रदेश समेत आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा इन्हीं टीमें में से मिक्स टीमें बनाई जाएगी। जिनके बीच मुकाबले होंगे। फाइनल के पूर्व मिक्स हॉकी का खिताबी मुकाबला होगा। मिक्स टीमों में महिला व पुरुष खिलाड़ी होंगे। मैदान पर गोलकीपर के अलावा दो महिला व दो पुरुष खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिता लीग व नाकआउट आधार पर खेली जाएगी। मैच 40 मिनट का होगा। 10-10 मिनट के क्वार्टर होंगे।

रिकार्ड समय में लगी है एस्ट्रोटर्फ
क्रिकेट के लिए पहचाने जो वाले ग्रीन पार्क को अब हॉकी के लिए भी जाना जाएगा। कानपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी की मेहनत से केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से ग्रीन पार्क परिसर में फाइव-ए-साइड हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ लगाई गई। इसे 120 दिन में तैयार होना था। पर यह रिकार्ड 90 दिनों में ही तैयार हो गई। यह टर्फ 60 गुणा 40 मीटर की है।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें