Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAngry Husband Attacks Son with Knife After Domestic Dispute in Gautampalli
पत्नी पर हमले के बाद घर छोड़ गए युवक ने बेटे पर चाकू से किया हमला

पत्नी पर हमले के बाद घर छोड़ गए युवक ने बेटे पर चाकू से किया हमला

संक्षेप:

Lucknow News - पिता के हमले से घायल बेटे का ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज, केस दर्ज

Oct 19, 2025 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

गौतमपल्ली इलाके में पत्नी पर हमले के बाद नाराज होकर घर से गए व्यक्ति ने खाना लेकर पहुंचे बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे मां ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना को लेकर घायल युवक की मां ने उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के लरेटो गली नंबर 100 के रेलवे क्लब निवासी वंदना मैसी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद उसका पति शान मसीह घर पहुंचा और उसने गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमले से बचकर वह चुप बैठ गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच उसका पति घर से चला गया और वह माल एवेन्यू के पास एसएन पुल के नीचे जाकर लेट गया। पीड़िता के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते शान मसीह अक्सर पुल के नीचे जाकर लेट जाता था। शाम जब उसका बेटा शानू मसीह काम करके घर पहुंचा तो पीड़िता ने सारी बात बताई। इस पर शानू मसीह अपने पिता को मनाने और खाना खिलाने माल एवेन्यू के पास पुल के नीचे पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने पिता को खाना दिया तो उसने फेंक दिया और बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से कई वार करके बेटे को घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी भगा निकला। इसके बाद घायल युवक को उसकी मां ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। वंदना ने अपने पति शान मसीह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी का काफी समय से विवाद चल रहा है। इसकी वजह से शान मसीह अक्सर माल एवेन्यू के पास एसएन पुल के नीचे सोता था। वहीं उसका पुत्र खाना लेकर गया था। तभी उसने हमला किया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवक ही हालत सामान्य है।