अमृत सरोवर निर्माण से गांवों में जल संरक्षण के साथ रोजगार मिला: केशव
लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अमृत सरोवर

लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अमृत सरोवर निर्माण से गांवों में जल संरक्षण के साथ ही रोजगार भी मिल रहा है। यूपी में अब तक 19900 अमृत सरोवरों का निर्माण पूरा हो चुका है। यूपी देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गांवों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। गांवों में उपेक्षा, अतिक्रमण और अव्यवस्था के शिकार रहे तालाबों के पुनरुद्धार के लिए अमृत सरोवर योजना में निर्माण में उनका कायाकल्प किया जा रहा है। अमृत सरोवर योजना में हरदोई 1202 काम पूरा कर पहले स्थान पर है।
आजमगढ़ 797 के साथ दूसरे व गोरखपुर 734 काम पूरा कर तीसरे स्थान पर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


