ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअमित शाह बोले, नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द, केशव करेंगे पूरी तरह से सरकार का काम 

अमित शाह बोले, नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द, केशव करेंगे पूरी तरह से सरकार का काम 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जल्द ही पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष आएगा और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को इस पद से मुक्त कर उन्हें पूरी तरह से सरकार के काम...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
1/ 3भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्य।
2/ 3अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्य।
अमित शाह, सीएम योगी आदित्य नाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा।
3/ 3अमित शाह, सीएम योगी आदित्य नाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा।
प्रमुख संवाददाता,लखनऊ Mon, 31 Jul 2017 03:26 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि जल्द ही पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष आएगा और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को इस पद से मुक्त कर उन्हें पूरी तरह से सरकार के काम में लगाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को भाजपा शामिल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सपा-बसपा से इस्तीफा से देने वाले तीन विधान परिषद सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के इंतजार के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 से भी बड़े बहुमत के साथ आकर केन्द्र में अपनी फिर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा, परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को खत्म करने में भाजपा को सफलता मिली है। 
श्री शाह लखनऊ के तीन दिन प्रवास के आखिरी दिन सोमवार को प्रेसवार्ता कर रहे थे। केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं और भेजे गए धन का उपयोग ही नहीं कर पा रही थी। लेकिन अब प्रदेश में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार केन्द्र के भेजे गए पैसों का सही ढंग से इस्तेमाल कर रही है। इसलिए केन्द्र ने भी पिछली यूपीए सरकार की तुलना में दो तिहाई केन्द्रीय राशि बढ़ा दी है। पिछले तीन साल में प्रदेश सरकार को केन्द्रीय वित्त आयोग, अनुदान और विभिन्न योजनाओं के तहत 6 लाख 57 हजार 219 करोड़ रुपए प्रदेश को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने तीन साल में 50 योजनाओं पर इतना काम कर दिया है, जितना 50 सालों में नहीं हुआ। केन्द्र सरकार ने तीन साल में 106 योजनाएं बनाई हैं। 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी करेंगे। मई 2018 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचा देंगे। विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों के लाभ से कुछ अंश निकाल कर साढ़े 4 करोड़ शौचालय बनवाए गये हैं। केन्द्र में मोदी सरकार से पहले देश भर 13 करोड़ एलपीजी गैस कनेक्शन थे। इनमें से 11 करोड़ शहर में ही थे। मोदी सरकार ने गांव की ग्रामीण महिलाओं को 5 करोड़ गैस कनेक्शन देने का संकल्प लिया है। अब तक साढ़े तीन करोड़ गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश को 59 लाख कनेक्शन मिले हैं। 

केंद्र सरकार में जाने की इच्छा नहीं 
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की तीन महीने की उपलब्धियों के बारे में बताया कि लोक कल्याण संकल्प पत्र में गन्ना किसानों का भुगतान के जाने के वादे को पूरा किया गया है। अब तक प्रदेश सरकार ने साढ़े 90 फीसदी गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कर दिया है। एक अन्य सवाल के जवाब में श्री शाह ने कहा कि गुजरात से राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद उनकी कैबिनेट में जाने की कोई इच्छा नहीं है। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से पूरी तरह संतुष्ट हैं।      

 

 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें