अमेठी में बिजली खंभा टूटकर गिरा, एक व्यक्ति घायल
Lucknow News - अमेठी के शहजादपुर मोहल्ले में एक जर्जर हाईटेंशन खंभा गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी, लेकिन बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। खंभा गिरने से बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यह सड़क पर नहीं गिरा।

अमेठी कस्बे के शहजादपुर मोहल्ले में हाईटेंशन लाइन जर्जर खंभा पास से गुजर रही बिजली लाइन पर गिर गया हैं। इससे शाम चार बजे से अमेठी कस्बे की बिजली सप्लाई ठप हो गई। वहीं एक व्यक्ति खंभे की चपटे में आने से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने बताया कि कई वर्षों से ये खंभा जर्जर हालत में था और इसकी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं, बावजूद इसके बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। हालांकि देर रात तक अंधेरा रहा। शाहजादपुर मोहल्ले में फ़ैयाज़ की दुकान के पास लगा एचटी लाइन का खंभा बुधवार शाम चार बजे अचानक पास से गुज़र रही दूसरी विधुत लाइन पर गिर गया।
जब खंभा टूटा तो एक व्यक्ति राम यादव घर की छत पर थे। पोल की चपेट में आने से इनकी नाक पर चोट लग गई। हालांकि खंभा मोहल्ले की सड़क पर नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मोहल्ले फ़ैयाज़, हाफिज सरजील, सिराज, सूरज यादव, मुन्ना, रवि ने बताया कि कई बार स्थानीय विधुत उपकेंद्र सहित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक इस जर्जर खंभे को बदलने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


