ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअमेठी : महिला का कुएं से मिला शव

अमेठी : महिला का कुएं से मिला शव

सोमवार की दोपहर मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रामरायपुर गांव के सिवान में स्थित एक कुएं में अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया। क्षेत्र के रामरायपुर गांव के समीप सिवान...

अमेठी : महिला का कुएं से मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,अमेठी। Mon, 14 Jan 2019 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सोमवार की दोपहर मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के रामरायपुर गांव के सिवान में स्थित एक कुएं में अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया।

क्षेत्र के रामरायपुर गांव के समीप सिवान में बाबा का कुंआ है। इसी कुएं में दोपहर ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाने की कवायद की। आसपास के गांवों के मौके पर जमा ग्रामीण मृतक महिला की पहचान नहीं कर सके। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। कुएं के पास ही महिला की चप्पल भी रखी हुई थी।

एसओ विश्वनाथ यादव ने बताया मृतका की पहचान कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें