ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊराहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अमेठी में जश्न

राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अमेठी में जश्न

इलाकाई सांसद राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में जश्न का माहौल है। सोमवार को जिले के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज को पार्टी के झंडे और बैनर से...

राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अमेठी में जश्न
हिन्दुस्तान संवाद,अमेठीMon, 11 Dec 2017 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें

इलाकाई सांसद राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में जश्न का माहौल है। सोमवार को जिले के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज को पार्टी के झंडे और बैनर से दुल्हन की तरह सजाया गया। 
राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा होने के बाद जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यालय में एकत्र नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बैंड-बाजे की धुन पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया। महिला कार्यकर्ता भी खूब झूमीं।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें