ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअमेठी : हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्री घायल

अमेठी : हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्री घायल

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्री का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के...

अमेठी : हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, पुत्री घायल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 24 Aug 2018 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गौरीगंज (अमेठी) | हिन्दुस्तान संवाद

मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि पुत्री का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी शिवसागर सिंह (45) पुत्र दिनेश प्रताप सिंह शुक्रवार की अपराह्न लगभग एक बजे अपनी पुत्री कीर्ति सिंह (18) को गौरीगंज से स्कूल से लेकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में टिकरिया के पास एक अज्ञात मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मैजिक चालक दुर्घटना के बाद मौके से वाहन के साथ फरार हो गया। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां शिवसागर की मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नजमुल हुसैन नकवी ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें