ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊबेहतर चिकित्सा सेवाएं दे रहा एएमसी

बेहतर चिकित्सा सेवाएं दे रहा एएमसी

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता थलसेना चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएमएस-आर्मी) ले. जनरल बिपिन पुरी ने कहा कि युद्ध व शांति दोनों ही परिस्थितियो में सेना चिकित्सा कोर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने...

बेहतर चिकित्सा सेवाएं दे रहा एएमसी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 19 Aug 2017 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता थलसेना चिकित्सा सेवाओं के महानिदेशक (डीजीएमएस-आर्मी) ले. जनरल बिपिन पुरी ने कहा कि युद्ध व शांति दोनों ही परिस्थितियो में सेना चिकित्सा कोर बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में हमेशा तत्पर है। उन्होंने सेना चिकित्सा कोर के प्रयासों की सराहना की। ले. जनरल पुरी मध्य कमान स्थित सेना चिकित्सा कोर केन्द्र एवं कॉलेज (एएमसी) के तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे थे। आर्मड फोर्सेज मेडिकल कालेज के छात्र रहे ले. जनरल बिपिन पुरी अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पीडियाट्रिक सर्जन हैं। उन्होंने गत एक जून को डीजीएमएस आर्मी का पदभार ग्रहण किया था। उनका लखनऊ में पहला दौरा था। उन्होंने एएमसी सेन्टर एवं कॉलेज के ‘युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण कर वीर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सेन्टर के प्रशिक्षु युवा चिकित्सा सैन्यधिकारियों व जवानों से भी वह रूबरू हुए। इस दौरान ले. जनरल ने लखनऊ छावनी स्थित विभिन्न चिकित्सा इकाईयों का भी भ्रमण किया। उन्होंने सशस्त्र बल कर्मियों व उनके आश्रितों को दी जा रही उच्च गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व बताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें