एलडीए, नगर निगम में तैनात रह चुकी हैं प्रतीक की सास, ससुर थे सूचना आयुक्त
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रतीक यादव की सास व अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रतीक यादव की सास व अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट लंबे समय तक लखनऊ विकास प्राधिकरण और नगर निगम में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहीं। वह एलडीए में उप सचिव के पद पर कार्य कर चुकी हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उनका तबादला उनके मूल विभाग नगर निगम में कर दिया गया था। उस समय वह कर निर्धारण अधिकारी थीं। वर्ष 2023 में उन्हें पदोन्नति देकर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी बनाया गया। इसके बाद वह सितंबर 2024 तक नगर निगम में सेवाएं देती रहीं और 30 सितंबर 2024 को सेवानिवृत्त हुईं।
वहीं प्रतीक यादव के ससुर व अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट पहले पत्रकारिता से जुड़े रहे। बाद में उन्हें प्रदेश में सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। अब वह इस पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। प्रतीक यादव के निधन के बाद परिवार से जुड़े इन प्रशासनिक और सार्वजनिक जीवन के पहलुओं की भी चर्चा हो रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


