ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ Ambedkarnagar lok sabha seat: हरिओम पांडेय हैं वर्तमान सांसद, जानिए इस सीट के बारे में 

 Ambedkarnagar lok sabha seat: हरिओम पांडेय हैं वर्तमान सांसद, जानिए इस सीट के बारे में 

उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर लोकसभा की सीट का इतिहास काफी नया है। जनपद सृजन के 19 साल बाद लोकसभा की सीट का नामकरण जनपद के नाम अम्बेडकरनगर के नाम पर हुआ था। इसी के साथ ही लोकसभा की सीट सामान्य हुई।...

 Ambedkarnagar lok sabha seat: हरिओम पांडेय हैं वर्तमान सांसद, जानिए इस सीट के बारे में 
हिन्दुस्तान संवाद ,  अंबेडकरनगर Thu, 14 Mar 2019 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर लोकसभा की सीट का इतिहास काफी नया है। जनपद सृजन के 19 साल बाद लोकसभा की सीट का नामकरण जनपद के नाम अम्बेडकरनगर के नाम पर हुआ था। इसी के साथ ही लोकसभा की सीट सामान्य हुई। इसके पूर्व लोकसभा की सीट अकबरपुर के नाम से थी और सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भी थी।

जनपद का गठन 29 सितम्बर 1995 को हुआ था। डा. अम्बेडकर के नाम पर गठित जिला अयोध्या मंडल का हिस्सा है। राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि वाले नगर अकबरपुर को जिला मुख्यालय का दर्जा मिला हुआ है। इस नाते भी जिला खास महत्त्व रखता है। 2009 में लोकसभा क्षेत्र का फिर से गठन हुआ था। इसके बाद लोकसभा सीट का नामकरण जिले के नाम हुआ। नामकरण के साथ ही लोकसभा की सीट भी सामान्य हो गई।

पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि पोषित है जनपद 
जिले की आबादी 27,30,125 है। इसमें 13,80,394 पुरुष और 13,49,731 महिलाएं हैं। 18 साल के ऊपर की आबादी 17,02,255 है। जनपद की औसत साक्षरता दर 58.43% है। जिले को पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के तहत राशि मिलती है। जनपद वस्त्र उद्योग के साथ गुड़, चीनी, चावल और बिजली उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

अब तक के प्रतिनिधि
55 अम्बेडकरनगर ने अब तक दो प्रतिनिधि दिया है। पहले सांसद राकेश पांडेय (बसपा) 2009 में और दूसरे सांसद हरिओम पांडेय (भाजपा) 2014 में हुए हैं। 

विधानसभा क्षेत्र 
 अकबरपुर, जलालपुर,कटेहरी, टांडा और गोशांईगंज
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें