भीम यात्रा में जुटे युवाओं ने लिया शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। शहर के कई संगठनों ने अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग आयोजन किए। कहीं

लखनऊ, संवाददाता। शहर के कई संगठनों ने अंबेडकर जयंती पर अलग-अलग आयोजन किए। कहीं भीम यात्रा निकली तो कहीं संगोष्ठी, पुष्पांजलि आदि कार्यक्रम हुए।भीम यात्रा समिति की ओर से सुलतानपुर रोड स्थित एचसीएल से ग्राम पंचायत शेखनापुर की ग्राम कोडरा तक युवाओं ने भव्य तरीके से भीम यात्रा निकाली। सबसे आगे भीमराव अंबेडकर का विशाल चित्र गाड़ी पर फूलों से सजा था। सुलतानपुर रोड पर जय भीम, जय संविधान के जयघोष गूंजते रहे। यहां पर युवाओं ने समाज में शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया। भीम यात्रा में कार्यक्रम अध्यक्ष राम सिंह प्रधान, पूर्व विधायक अंबरीष सिंह पुष्कर, धीरज कुमार, उमेश कन्नौजिया, कमल, राजकुमार, अशोक, शंकरदीन प्रधान, किशोर, दुर्गेश अंबेडकर, अनोद, गुड्डू, सुनील, दिनेश यादव, सूरज प्रधान, अनुरुद्ध प्रसाद आदि रहे।संविधान
पाठ कर भंडारा हुआहुसैनगंज छितवापुर स्टेशन रोड स्थित पीसीएफ बिल्डिंग के बगल हैदर कैनाल कॉलोनी में अंबेडकर जंयती पर संविधान पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजक व भाजपा के पूर्व पार्षद अमित सोनकर ने बताया कि कार्यक्रम में मलिन बस्ती हैदर कैनाल कॉलोनी कल्याण समिति, भारतीय जनता स्वराज सेना, ई-रिक्शा ई-ऑटो संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे। इस मौके पर अधिवक्ता केतन सोनकर व करन शर्मा, चंदन, मोंटी, बेटू, विक्की, रमन, मोनू, अभिषेक गुप्ता, मत्था आदि ने संविधान के बारे में चर्चा की।मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप ने पुष्पांजलि दीइंदिरा नगर पटेल नगर सेक्टर आठ में मॉर्निंग वॉकर्स ग्रुप और आसपास की बस्ती के लोगों ने तिवारी तिराहा के पास बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पुष्पांजलि कार्यक्रम कर मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता ग्रुप के संस्थापक सदस्य रोहित कुमार जैन, इंदिरा नगर आवासीय महासमिति के पीके जैन, सुशील कुमार बच्चा, वरिष्ठ सदस्य प्रेमचंद चौधरी, केशव चंद्र पांडेय, प्रभात कुमार, शैलेंद्र, कमलेश, पीके गुप्ता, सुनील त्यागी, राकेश गुप्ता, कमलाकांत मिश्रा, करुणेश चौधरी, जीएसके शर्मा, अनुपम मिश्रा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


