बीबीएयू: इंक्यूबेशन सेंटर, स्किल आधारित शार्ट टर्म और इलेक्टिव कोर्स से बदल रही दिशा
Lucknow News - -बीबीएयू का चार दिवसीय स्थापना दिवस समारोह 11 से 14 अप्रैल तक -पूर्व

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं विश्वविद्यालय स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। चार दिवसीय समारोह में तीसरे दिन 13 फरवरी को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने बताया कि समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय संगोष्ठियों, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही इस वर्ष उद्यमिता के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा जो कि बाबासाहेब के उस स्वप्न से प्रेरित है, जिसमें एक समतामूलक, समरसता आधारित और समावेशी समाज की स्थापना की कल्पना की गई थी।उन्होंने
बताया कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजगार की कमी और मानवीय मूल्यों के क्षरण जैसी चुनौतियां हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। इनमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन एआई की स्थापना, स्किल आधारित शॉर्ट टर्म, ओपन इलेक्टिव एवं सर्टिफिकेट कोर्सेस को बढ़ावा देना शामिल है। साथ ही इन्क्यूबेशन सेंटर, हॉबी क्लब और विभिन्न मंचों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य प्रबंधन, भारतीय ज्ञान परंपरा और सतत विकास लक्ष्यों को केंद्र में रखकर युवाओं को सक्षम उद्यमी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अमेठी परिसर का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वहां एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अधोसंरचना और मिनी ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया है।चार दिवसीय आयोजन के प्रमुख रंग-11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा ही समावेशी विकास का आधार: महात्मा ज्योतिबा फुले की दृष्टि में विषय पर आधारित एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री, डॉ. संजय पासवान होंगे। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (मीडिया सेंटर), बीबीएयू द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन, संघर्ष, सामाजिक सुधारों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदानों को दर्शाते हुए तैयार की गयी प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होगा।-12 अप्रैल समावेशी विकास, विकसित भारत का आधार: बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की दृष्टि में विषय पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश प्रो. सतीश चन्द्र द्विवेदी, विधि विभाग, बीबीएयू की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा के प्रो. एस.के. चहल एवं दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के प्रो. चंद्रशेखर उपस्थित रहेंगे।-13 अप्रैल भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य तौर पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुम्बई के कुलपति प्रो. बद्री नारायण तिवारी, स्थायी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. के.एल. महावर एवं प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।-14 अप्रैल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल 'भारतरत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती' एवं विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार विजय लक्ष्मी गौतम होंगी। इसके अतिरिक्त दलित इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) के फाउंडर चैयरमेन शशांक कुंवर शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


