ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअमानीगंज समेत कई रूटों पर चलेंगी सिटी बसें

अमानीगंज समेत कई रूटों पर चलेंगी सिटी बसें

राजधानी से जुड़े कई ऐसे प्रमुख मार्ग हैं जहां पर सिटी बसों की सेवाएं आम जनता को नहीं मिल रही है। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट सिटी बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जल्द...

अमानीगंज समेत कई रूटों पर चलेंगी सिटी बसें
Center,LucknowWed, 24 May 2017 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी से जुड़े कई ऐसे प्रमुख मार्ग हैं जहां पर सिटी बसों की सेवाएं आम जनता को नहीं मिल रही है। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सिटी ट्रांसपोर्ट सिटी बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत जल्द ही इटौंजा क्षेत्र व अमानीगंज क्षेत्र तक सिटी बस चलाने पर मंथन शुरू हो गया है। इसी प्रकार से मोहनलालगंज मार्ग पर गोसाईंगंज जेल रोड के रूट और माल क्षेत्र से आगे तक सिटी बस चलाने का खाका खींका जा रहा है। इन रूटों पर सिटी बसों के संचालन को लेकर दैनिक यात्रियों की ओर से दिए प्रर्थाना पत्र पर कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी ए रहमान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर बस चलाने के लिये लगातार यात्रियों की ओर से मांग की जा रही है। रूटों को चिन्हित कर लिया गया है। दो यातायात निरीक्षकों को रूट सर्वे के लिए निर्देश दिए गए है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद बसों को संचालित करने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। तभी बसों की समय सारणी और किराया तय होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें