Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAllegations of Corruption at Malihabad Community Health Center Over Birth Certificate Fees
जन्म प्रमाण-पत्र में संशोधन के नाम पर 950 रुपये का वसूली का आरोप

जन्म प्रमाण-पत्र में संशोधन के नाम पर 950 रुपये का वसूली का आरोप

संक्षेप:

Lucknow News - मलिहाबाद सीएचसी का मामला, शिकायत दर्ज पीड़ित महिला का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल लखनऊ,

Nov 07, 2025 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात कर्मचारी जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन के नाम पर 950 रुपये वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं। बच्चे की मां का आरोप है कि छह माह पूर्व कर्मचारी ने पैसे लिए थे। 24 घंटे में संशोधित जन्म प्रमाण पत्र देने का वादा किया था। अब छह माह से अधिक का समय बीत चुका है। अभी तक प्रमाण-पत्र नहीं मिला। थकहार कर बच्चे की मां ने सीएचसी अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। महिला का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मधवापुर निवासी नसीरीन बानो के बेटे मोहम्मद फरहान का जन्म मलिहाबाद सीएचसी में हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ समय बाद सीएचसी से जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। इसमें बच्चे का नाम गलत दर्ज हो गया। नाम संशोधन कराने के लिए छह मई 2025 को सीएचसी आई थीं। आरोप है कि कर्मचारी ने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन के लिए फीस के नाम पर 750 रुपये जमा करा लिए। जिसकी रसीद भी पीड़िता को नहीं दी गई। इसके बाद से लगातार पीड़िता जन्म प्रमाण पत्र के लिए सीएचसी के चक्कर लगाने लगी। पहली नवंबर को भी आरोपी ने 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क मांगा। किसी तरह पैसे जुटाकर महिला ने कर्मचारी को दिए। इसके बाद कर्मचारी ने प्रमाणपत्र देने के लिए पीड़िता को 6 नवंबर को बुलाया। आरोप है कि इस दिन भी पीड़िता को जन्म प्रमाणपत्र नहीं दिया। परेशान हाल महिला ने मामले की शिकायत सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार से की।