ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअद (एस) की सभी कमेटियां भंग, पुनर्गठन होगा

अद (एस) की सभी कमेटियां भंग, पुनर्गठन होगा

अपना दल (सोनेलाल) ने अभी से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल ने शुक्रवार को पार्टी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया। 2022 की...

अद (एस) की सभी कमेटियां भंग, पुनर्गठन होगा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 14 Jun 2019 08:03 PM
ऐप पर पढ़ें

अपना दल (सोनेलाल) ने अभी से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल ने शुक्रवार को पार्टी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया। 2022 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से कमेटियों का गठन किया जाएगा।

शुक्रवार को स्थानीय चौधरी चरण सिंह सहकारिता भवन में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि अपना दल के संस्थापक स्व. डा. सोनेलाल पटेल की जयंती पर दो जुलाई को लखनऊ बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 26 जून को आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पार्टी कार्यकर्ता हर जिले में मनाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान 15 जून से 31 अगस्त तक चलेगा। अधिक से अधिक नये सदस्य पार्टी से जोड़ने का काम कार्यकर्ता करें।

अनुप्रिया और पकौड़ी लाल कोल का अभिनंदन

बैठक के दौरान अपना दल (एस) की संरक्षिका मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज से सांसद पकौड़ी लाल कोल का अभिनंदन किया गया। ओम प्रकाश कटियार, केदारनाथ सचान, जवाहर लाल पटेल, अजय प्रताप सिंह, हरिराम चेरो, डा. लीना तिवारी, अमर सिंह चौधरी, नील रतन पटेल, राहुल कोल, डॉ यमुना प्रसाद सरोज, एम के सचान, तेजबली सिंह, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, रेखा वर्मा, राम लखन पटेल आदि ने विचार रखे। संचालन हेमंत चौधरी और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने की।

सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी: अनुप्रिया

बैठक में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल कहा कि संगठन के बिना कोई भी पार्टी सफल नहीं हो सकती। संगठन जितना मजबूत होगा पार्टी के उद्देश्यों को उतनी ही मजबूती से हासिल किया जा सकेगा। सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। कार्यकर्ता इस मुद्दे पर सड़कों पर संघर्ष करें और विधायक विधानसभा में इसे उठाएं। उन्होंने कहा कि संसद में वह और पकौड़ी लाल कोल सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाने का काम करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें