ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ एसपी ने दिया ऐसा ज्ञान, सब रह गए हैरान

एसपी ने दिया ऐसा ज्ञान, सब रह गए हैरान

मौका था, जनता दर्शन का। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ठीक निर्धारित समय पर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। फरियादियों में पीड़ा सुनाने की जल्दी थी। तभी एक पीड़ित व्यक्ति सीधे अपनी‌ शिकायत लेकर पहुंचा लेकिन,...

एसपी ने दिया ऐसा ज्ञान, सब रह गए हैरान
1/ 2एसपी ने दिया ऐसा ज्ञान, सब रह गए हैरान

एसपी ने दिया ऐसा ज्ञान, सब रह गए
2/ 2 एसपी ने दिया ऐसा ज्ञान, सब रह गए
हिन्दुस्तान संवाद,गोण्डा। Thu, 15 Nov 2018 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मौका था, जनता दर्शन का। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ठीक निर्धारित समय पर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। फरियादियों में पीड़ा सुनाने की जल्दी थी। तभी एक पीड़ित व्यक्ति सीधे अपनी‌ शिकायत लेकर पहुंचा लेकिन, फरियाद करते वक्त घबरा गया। इस पर एसपी ने ऐसा ज्ञान दे दिया कि सभी हैरान हो गये।
गुरुवार की सुबह एसपी जनता दर्शन पहुंचे। उन्होंने एक-एक करके फरियादियों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर शिकायतें घर गृहस्थी, मारपीट, गिरफ्तारी में विलंब व पड़ोसियों से ही झगड़े के थे। कुछ महिलाओं की शिकायतें उनके पतियों के ही थे। आरोप था कि दारोगा साहब शिकायत तो सुन लेते हैं, लेकिन कार्रवाई में ढिलाई बरतते हैं। राजस्व से जुड़े प्रकरण भी एसपी के सामने पेश हुए। 
इन शिकायतों को बारी-बारी सुनने के बाद एसपी ने संबंधित थाने की पुलिस को निर्देशित करते हुए निस्तारण कर स्वयं को भी अवगत कराने को‌ कहा। इस दौरान कुछ थानाध्यक्षों को खरी खोटी सुननी पड़ी। एक पीड़ित व्यक्ति घबराते हुए एसपी से शिकायत करने गया, वह बोल नहीं पा रहा था। तब एसपी श्री सिंह बोले, कि बेझिझक, बेहिचक अपनी बात कहिए। हमें मित्र पुलिस समझिए। इसके बाद पीड़ित ने अपनी‌ व्यथा बताई।‌ जिसका‌ उन्होंने संबंधित थाने के एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें