श्री बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के चेयरमैन योगेंद्र व महामंत्री धीरपाल मनोनीत

May 06, 2026 09:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल इकाई का गठन किया। योगेंद्र सिंह को चेयरमैन और प्रमोद कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश राजपूत, मनोज कुमार गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों में झब्लू गुप्ता (अध्यक्ष), धीरपाल यादव (महामंत्री), अमित पांडे (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह कल होगा।

श्री बुद्धेश्वर व्यापार मंडल के चेयरमैन योगेंद्र व महामंत्री धीरपाल मनोनीत

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने बुधवार को श्री बुद्धेश्वर उद्योग व्यापार मंडल इकाई गठित की। इसमें योगेंद्र सिंह को चेयरमैन व संरक्षक में प्रमोद कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश राजपूत, मनोज कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया। इसके अलावा अध्यक्ष पद पर झब्लू गुप्ता को, महामंत्री पद पर धीरपाल यादव, कोषाध्यक्ष पद पर अमित पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिपाठी, उपाध्यक्ष पद पर विवेक सिंह, शुभम यादव, राकेश मौर्य, आशुतोष गुप्ता, कुलदीप रावत, व संगठन मंत्री में सुरेंद्र यादव व मंत्री में राम सिंह, योगेंद्र यादव, रंजीत, सुरेंद्र मिश्रा,उपेंद्र मोहन, को व मीडिया प्रभारी राम निहाल मौमी निर्वाचित हुए। संगठन के लखनऊ महानगर अध्यक्ष छाबलानी ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा।

कार्यक्रम में महानगर के महामंत्री अनुज गौतम, शुभम मौर्य, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र शुक्ला, मनीष अवस्थी मौजूद थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।