Lucknow News: व्यापारियों ने अलीगंज परिक्षेत्र में जनसंपर्क किया
हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News: सोमवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने अलीगंज परिक्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि एकजुट व्यापारी ताकतवर होते हैं और सभी को संगठित होना चाहिए। इस अवसर पर कई व्यापारी व पदाधिकारी शामिल हुए।

Lucknow News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को अलीगंज परिक्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर संगठन के महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि एकजुट व्यापारी ही ताकतवर है और प्रत्येक व्यापारी को संगठित होना चाहिए। संगठन से जुड़ना चाहिए तभी किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान आसानी से हो सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, अलीगंज के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, राजीव ककड़, मुकेश कुमार नाग, अनिल अग्रवाल सहित कई व्यापारी शामिल हुए।


