सभी केंद्र : टीजीटी परीक्षा : बायोमेट्रिक मिलान में चार साल्वर दबोचे गए

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - नोट : फोटो है - महानगर, नाका, हुसैनगंज और अमीनाबाद इलाके के परीक्षाकेंद्रों पर

सभी केंद्र : टीजीटी परीक्षा : बायोमेट्रिक मिलान में चार साल्वर दबोचे गए

नोट : फोटो है - महानगर, नाका, हुसैनगंज और अमीनाबाद इलाके के परीक्षाकेंद्रों पर पकड़े गए- बायोमेट्रिक और फेस सत्यापन में मिसमैच होने पर चारों को किया गिरप्तारलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के पदों की भर्ती परीक्षा के दौरान बुधवार को चार साल्वरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चारों को बायोमेट्रिक मिलान और फेस सत्यापन मिसमैच होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा है। व्यवस्थापकों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें साल्वरों से पूछताछ कर रही हैं।अमीनाबाद इलाके में विद्यांत हिंदू इंटर कॉलेज केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा था।

इस दौरान जितेंद्र सिंह यादव का बायोमेट्रिक मिलान मिसमैच पाया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने घटना की जानकारी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अमीनाबाद पुलिस को दी। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया साल्वर आंबेडकर नगर के अरुषा बखसारी गांव का रहने वाला अनुज है। वह साल्वर है जो अभ्यर्थी जितेंद्र के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। उधर, नाका इलाके में डीएवी डिग्री कॉलेज में टीजीटी की द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान साल्वर रंग बहादुर को पकड़ा गया। रंग बहादुर के आधार कार्ड का मैच न होने पर उसे परीक्षा देने से रोका गया। नाका इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक रंग बहादुर प्रयागराज के ममरेज सराय कटेहरी का रहने वाला है। वह अभ्यर्थी अवध राज यादव के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। अ‌ध राज फूलपुर कलां बरसता उगापुर का रहने वाला है।वहीं, चारबाग स्थित बप्पा श्रीनरायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक सत्यापन में अनियमित्ता पाए जाने पर परीक्षा देने पहुंचे राजेश को शक के आधार पर कक्ष निरीक्षक ने रोका। पूछताछ में पता चला कि राजेश प्रताप सिंह साल्वर है। वह मूल रूप से जौनपुर जनपद के चौकी कला इलाके मीरगंज का रहने वाला है। वह अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। उधर, महानगर के बादशाहनगर स्थित आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में बायोमेट्रिक सत्यापन में साल्वर मनतेश सिंह निवासी आजमगढ़ ग्राम शमसाबाद अहरौला को पकड़ा गया। उसकी फेस आईडी और फिंगर प्रिंट मिसमैच हुए थे। पूछताछ में पता चला कि वह अभ्यर्थी अमरजीत सिंह के स्थान पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। चारों साल्वरों के खिलाफ धोखाधड़ी व उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही मूल अभ्यर्थियों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।