Lucknow News: ऑफिस में महिला कर्मी से मारपीट, गला दबाने का आरोप

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: - डेढ़ महीने से कर रहा था परेशान, संविदाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Lucknow News: ऑफिस में महिला कर्मी से मारपीट, गला दबाने का आरोप

Lucknow News: अलीगंज स्थित खाद्य एवं औषधि विभाग की प्रयोगशाला में कार्यरत महिला कर्मचारी से मारपीट और गला दबाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने विभाग में तैनात संविदाकर्मी पर डेढ़ माह से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अलीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-सी अलीगंज निवासी पीड़िता प्रयोगशाला में बेंच केमिस्ट के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का आरोप है कि बाराबंकी निवासी संविदाकर्मी आदेश यादव पिछले डेढ़ महीने से उसे परेशान कर रहा है। वह बार-बार मिलने और बात करने का दबाव बनाता था। मना करने पर आरोपी आत्महत्या कर उसका नाम लगाने की धमकी देता था।

इस संबंध में पीड़िता के पास व्हाट्सऐप चैट है। पीड़िता का आरोप है कि 10 जुलाई की दोपहर तीन बजे आदेश बहन के साथ प्रयोगशाला पहुंचा। वहां उसने पीड़िता को बाहर चलने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धक्का दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बचने के प्रयास में दोनों के बीच हाथापाई हुई। मारपीट में पीड़िता के गले, आंख, गाल और पीठ पर चोटें आईं। आरोपी ने छेड़छाड़ की। घटना के बाद घायल अवस्था में सहकर्मियों ने पीड़िता को देखा। पीड़िता ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारी को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।