Lucknow News: मवैया चौराहे पर जेसीबी की टक्कर से जीजा-साली की मौत
Lucknow News: मवैया चौराहे पर जेसीबी की टक्कर से जीजा-साली की मौत--- - दोनों को आलमबाग पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया - पुलिस ने जेसीबी

Lucknow News: नाती का पहला जन्मदिन मनाकर लौट रहे स्कूटर सवार जीजा-साली को मवैया तिराहे के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार जेसीबी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटर सवार जीजा शफीकुल हसन (62) और उनकी साली वसीम जहां उर्फ रानी (52) घायल हो गए। दोनों को आलमबाग पुलिस ने अस्पताल भेजा था, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर, आरोपी चालक जेसीबी छोड़कर मौके से फरार हो गया। आलमबाग पुलिस ने जेसीबी कब्जे में ले लिया है। आलमबाग के पुराना सरदारी खेड़ा निवासी मो. हलीम खान ने पुलिस को बताया कि मामा शफीकुल हसन मंगलवार दोपहर करीब दो बजे साली वसीम जहां उर्फ रानी के साथ स्कूटर से खदरा होते हुए घर लौट रहे थे। दोनों मवैया तिराहा होते हुए भवानी खेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार जेसीबी के चालक ने लापरवाही से स्कूटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शफीकुल और रानी छिटककर सड़क पर गिरे और लहूलुहान हो गए।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार
भीड़ देख जेसीबी छोड़कर भागा चालक
लोगों को अधिक संख्या में जुटता देख आरोपी चालक मौके पर ही जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 पर पुलिस को दी। मौके पर आलमबाग थाने से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों जख्मी को एंबुलेंस से केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने शफीकुल व रानी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना के बारे में बताया।
चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जेसीबी चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
भांजे हलीम ने आलमबाग थाने में जेसीबी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि जेसीबी चालक का पता लगाया जा रहा है। जेसीबी मालिक को थाने बुलाया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी घटनाक्रम जानने की कोशिश की जा रही है।
नाती के जन्मदिन से लौट रहे थे
नाती का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे
शफीकुल हसन की आलमबाग के पुराना सरदारी खेड़ा में मीट शॉप है। शफीकुल घटना के समय बेटी के घर से लौट रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे, दो बेटी हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह अपने नाती के पहले जन्मदिन में शामिल होने के लिए गए थे। वहीं से शफीकुल और तलाकशुदा वसीम जहां उर्फ रानी लौट रही थीं। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।


