आतंकी मिनहाज ने माचिस की तीलियों से सीखा था बम बनाना , अनंतनाग से अलकायदा हैंडलर आदिल नबी उर्फ मूसा ने टेलीग्राम पर भेजा था सलाम

Saurabh Shukla हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिन्द संगठन के यूपी कमांडर मिनहाज अहमद ने माचिस की तीलियों से बम (विस्फोटक) बनाना सीखा था।लखनऊ के अलावा अयोध्या और कानपु

आतंकी मिनहाज ने माचिस की तीलियों से सीखा था बम बनाना , अनंतनाग से अलकायदा हैंडलर आदिल नबी उर्फ मूसा ने टेलीग्राम पर भेजा था सलाम
लखनऊ, सौरभ शुक्ल, वरिष्ठ संवाददाता। आलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिन्द संगठन के यूपी कमांडर मिनहाज अहमद ने माचिस की तीलियों से बम (विस्फोटक) बनाना सीखा था। मिनहाज का संपर्क उसके साथी तौहीद अहमद उर्फ शाह उर्फ सोबू शाह ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बैठे अलकायदा हैंडलर आदिल नबी उर्फ मूसा से मार्च 2021 में कराया था। मूसा से उसकी बात भी कराई थी। यह सनसनीखेज खुलासा एटीएस की पूछताछ में मिनहाज, मुशीरुद्दीन और तौहीद ने किया।

मिनहाज ने बताया था कि संपर्क होने के तीन दिन बाद अलकायदा आतंकी मूसा ने उसे सलाम भेजा था। कहा था कि अल्लाह पाक ने तुम्हें इन काफिरों को जहन्नुम पहुंचाकर इस्लाम का परचम लहराने के लिए चुना है, तैयार रहो। उसने बय्यत (शपथ) दिलाई थी। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ता था। मिनहाज के बयानों के मुताबिक आका मूसा के संदेश के बाद उसने दुबग्गा रिंग रोड अदनानपल्ली स्थित अपने घर पर भारी मात्रा में माचिस मंगाई थी। मूसा टेलीग्राम पर उसे वीडियो संदेश देता था। उसने मशीरुद्दीन और शकील को तैयार किया। मशीरुद्दीन को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर जोड़ता था। मशीरुद्दीन उसके घर भी कभी कभार आता था। मूसा माचिस की तीलियों का मसाजा छुड़ाने के लिए कहता था। माचिस की तीलियों का मसाला इकट्ठा कर उससे बम बनाने की तरकीब उसने बताई थी।

Voice of UP
पाकिस्तान सीमा से आका उमर हलमंडी देता था मूसा को निर्देश :

प्रदेश भर जिलों में अलकायदा के स्लीपिंग माड्यूल तैयार करने का योजना थी। इसके लिए आदिल नबी उर्फ मूसा ने मिनहाज को अंसार गजवातुल हिन्द का प्रदेश कमांडर बनाया था। इसके बाद पूरे देश में इस्लाम का परचम लहराने की योजना थी। मनिहाज ने एजेंसियों की पूछताछ में बताया था कि मूसा से भी एक बड़े आका उमर हलमंडी से भी उसका संपर्क एक बार हुआ था। वह सबसे बात नहीं करते थे। उमर हलमंडी पाकिस्तान की सीमा पर बैठकर मूसा को आर्डर देते थे।

लखनऊ में चारबाग समेत अयोध्या में करना था विस्फोट :

लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों चारबाग, स्मारकों, भीड़भाड़ वाले इलाको में विस्फोट करने के लिए मानव बम की रूपरेखा भी तैयार की जा रही थी। इसके लिए विस्फोटक सामग्री एकत्रित कर ली गई थी। पिस्टल, असलहे, कुकर बम, छर्रे और अन्य उपकरण जुटा लिए गए थे। लखनऊ के अलावा अयोध्या और कानपुर के कई स्थलों की रेकी भी मिनहाज, शकील और मुशीरुद्दीन ने कर ली थी।

यह आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देते, इसके पहले ही यूपी एटीएस ने तीनों को धर दबोचा था। एटीएस ने 11 जुलाई को सबसे पहले काकोरी में रिंग रोड अदनानपल्ली स्थित मकान से अंसार गजवातुल हिन्द के कमांडर मिनहाज अहमद के घर छापेमारी कर उसे दबोचा। इसके बाद मोहिबुल्लापुर में विस्फोटक बनाने के एक्सपर्ट मुसीरुद्दीन उर्फ मुसीर उर्फ राजू और बुद्धा पार्क के पास से शकील को धर दबोचा था। तीनों के घरों से भारी मात्रा में बारूद, विस्फोटक बनाने के उपकरण, मोबाइल, तीनों शहरों की प्रमुख इमारतों के मैप और रूट प्लान आदि अन्य वस्तुएं बरामद हुए थे।

Saurabh Shukla

लेखक के बारे में

Saurabh Shukla

सौरभ शुक्ल पिछले 16 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचारपत्र में वरिष्ठ संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं। अपराध बीट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सौरभ शुक्ल भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध की खबरों में लीड हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में कानपुर राष्ट्रीय सहारा से क्राइम रिपोर्टर के तौर पर शुरूआत की। वर्ष 2015 में दैनिक जागरण लखनऊ क्राइम रिपोर्टर रहें। कई बड़े स्टिंग आपरेशन किए। प्रिंट के साथ ही डिजिटल प्लेटफार्म के लिए खबरें की। सितंबर 2024 तक दैनिक जागरण में सेवाएं दी। सितंबर 2024 से हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध बीट की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
स्नातक (बीए) और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा मास कम्यूनिकेशन से किया।


रूटीन खबरों में एक्सक्लूसिव और विजन
सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है- उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त कंटेट व जानकारी देना है। रूटीन खबरों में एक्सक्लूसिव व कुछ अगल करना बेहद पसंद है।


विशेषज्ञता
लेट नाइट ब्रेकिंग व एक्सक्लूसिव खबरें करना। अपराध की खबरों की तह तक जाना, गिरोह और अपराधियों की मार्डसअप्रेंडी पर फोकस कंटेंट परोस कर पाठकों को बांधना।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।