भाजपा से सावधान रहें सोशल मीडिया का चुनाव में दुरूपयोग करेगी: अखिलेश
- भाजपा नकारात्मक प्रचार करती है लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा है कि मर्यादित आचरण करें। व्यवहार और भाषा अच्छी होनी चाहिए। धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना है। भाजपा से सावधान रहना है। भाजपा चुनाव में सोशल मीडिया का दुरुपयोग करेगी।
भाजपा की आलोचना
अखिलेश ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नाटकबाज पार्टी है। नकारात्मक प्रचार करती है। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिश करती है। भाजपा राजनीतिक पार्टी नहीं गैंग है। निर्दोष लोगों को पुलिस से फंसाती है, परेशान करती है। भाजपा जनता का वह भरोसा खो चुकी है। वह लाख षडयंत्र कर ले इस बार प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है।
महंगाई और बेरोजगारी
उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन विरोधी है। मेरे मंदिर से जाने के बाद उसे गंगाजल से धुलवाया था। भाजपा सरकार में शंकराचार्य को अपमानित किया गया। भाजपा की गलत नीतियों से महंगाई और बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। डीजल, पेट्रोल, गैस सब महंगा हो गया है। भाजपा के मंत्री वाहनों की संख्या कम करने को लेकर गुमराह कर रहे हैं। सपा सरकार में साइकिल ट्रैक बनाया गया था, लेकिन इसे बर्बाद कर दिया। भाजपा सरकार ने देश के सामने संकट पैदा किया है।
गांवों का विकास
सपा मुखिया ने कहा कि गांवों का विकास होना चाहिए। गांवों में सभी आधुनिक सुविधाएं होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी की सरकार में स्मार्ट गांव बनाए जाएंगे। इस अवसर पर दर्जनों गांवों के प्रधानों ने अखिलेश से भेंट की। मुलाकात के लिए आए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


