अखिलेश पुतला जलाते झुलसी भाजपा विधायक अनुपमा से मिले
लखनऊ, विशेष संवाददाता बहराइच में विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश का पुतला जलाते हुए

लखनऊ, विशेष संवाददाता बहराइच में विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिलेश का पुतला जलाते हुए झुलसी भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल जाकर हालचाल लिया। उन्होंने इसकी फोटो अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर साझा की।उन्होंने लिखा कि हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मिलने गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आए हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।
सद्भाव बना रहे, सौहार्द बना रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


