कार्यकर्ता भाषा और व्यवहार में संतुलन व संयम बरतें: अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के मिलने पर दी नसीहत लखनऊ, विशेष संवाददाता

कार्यकर्ता भाषा और व्यवहार में संतुलन व संयम बरतें: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि वे सामाजिक सद्भाव का आचरण करें। अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन तथा संयम बरतें। ऐसी कोई बात न करें जिससे कोई अपने को अपमानित या आहत महसूस करे।अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में रविवार को मिलने आए प्रवक्ता राजकुमार भाटी से मुलाकात के दौरान कही। राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों को लेकर दिया गया बयान पिछले दिनों काफी वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा।उन्होंने

कहा कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति में सबका सम्मान निहित है। पीडीए समाज सभी वर्गों-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़े-पिछड़े, आधी आबादी महिला को अपने से जोड़ती है। पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है। पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।