ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकोरोना संकट के बीच अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की बात, श्रमिकों और किसानों की समस्याओं की ली जानकारी

कोरोना संकट के बीच अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की बात, श्रमिकों और किसानों की समस्याओं की ली जानकारी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संकट में संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए वीडियो कॉलिंग का रास्ता अपनाया है। उन्होंने बुधवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं और...

कोरोना संकट के बीच अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से की बात, श्रमिकों और किसानों की समस्याओं की ली जानकारी
प्रमुख संवाददाता,लखनऊWed, 03 Jun 2020 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना संकट में संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए वीडियो कॉलिंग का रास्ता अपनाया है। उन्होंने बुधवार को पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉलिंग कर संगठन के गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा का यह दौर बूथ स्तर पर जारी रहेगा।

अखिलेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को बल देते हुए पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी के नंबर पर व्हाट्स ऐप से वीडियो कॉल पर संपर्क किया। उन्होंने कोरोना संकट के समय राहत कार्य, श्रमिकों तथा किसानों की समस्याओं पर भी जानकारी ली। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व एसआरएस यादव साथ रहे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के संवाद-संपर्क कार्यक्रम के तहत राबट्सगंज के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा से बातचीत की। उन्होंने क्षेत्र में श्रमिकों के लिए किए गए राहत कार्यों का ब्यौरा दिया। आजमगढ़ में नफीस अहमद विधायक, कानपुर में डा. इमरान, सुल्तानपुर में राजमणि यादव और महोबा में योगेन्द्र योगी से बातचीत की। उन्होंने सिद्धार्थनगर के नेपाल सीमा पर स्थित बढ़पुर गांव के राम जायसवाल, सुनील और जंग बहादुर से सम्पर्क कर स्थानीय समस्याओं और पार्टी के कामकाज की जानकारी हासिल की।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें