Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav s Statement Provokes BJP s Bhupendra Singh Chowdhury s Strong Response
जिनके घर कांच के उन्हें नहीं फेंकना चाहिए दूसरे के घरों पर पत्थर - भूपेंद्र चौधरी

जिनके घर कांच के उन्हें नहीं फेंकना चाहिए दूसरे के घरों पर पत्थर - भूपेंद्र चौधरी

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र

Sep 07, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जिनके घर कांच के बने होते हैं, उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने अखिलेश को संबोधित करते हुए कहा है कि, आपकी सरकार का कुख्यात नारा सबको याद है – समाजवादी पार्टी का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है! उन्होंने कहा कि पुराने अखबारों का हर पन्ना गवाही देता है कि सपा राज में माफिया लालबत्ती की गाड़ियों में घूमते थे। खुलेआम कानून को चुनौती देते थे। दंगे यूपी की पहचान बन गए थे, जातिवाद और भ्रष्टाचार अपने चरम पर था और आम जनता का जीना दूभर हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ये सब किसके संरक्षण में हो रहा था, यह बताने की जरूरत नहीं है। जनता जानती है और आप भी। डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में दंगे भी बंद हैं और दंगाई भी बंद हैं। जहां तक पीडीए के ढोंग की बात है वो आप रहने दीजिए। हाल ही में आपने जिस तरह एक पिछड़े समाज से आने वाली बहन के साथ व्यवहार किया, वह पूरे प्रदेश ने देखा है। रही बात दरार की, तो आप खुद ही जानते हैं, चाचा भतीजा = 0 नतीजा।