भाजपा एसआईआर में वोट कटने से परेशान: अखिलेश
Lucknow News - - विजय गोंड के निधन पर जताया शोक, कहा हमने आदिवासियों का बड़ा नेता खो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर में ज्यादा वोट कटने की बात सामने आने पर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उनका चार करोड़ वोट कट गया। मुख्यमंत्री को कैसे पता था कि चार करोड़ वोट कटने जा रहा है। एसआईआर की जो सूची आई है, उसमें करीब तीन करोड़ वोट कटे हैं। वोट कटने से भाजपा अब परेशान है। इसका मतलब एक करोड़ वोट भाजपा के लोगों ने बढ़ा लिए। ये जो वोट बढ़ाए हैं, वो किसके वोट बढ़ाये हैं। उन्होंने कहा कि यह एसआईआर नहीं एनआरसी है। अखिलेश ने गुरुवार को सोनभद्र दुद्वी के विधायक विजय सिंह गोंड के निधन पर पीजीआई पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सपा ने आदिवासी नेता खो दिया। उनके सम्मान में पार्टी का झंडा आधा झुकाया गया। उन्होंने यहीं पर बातचीत में कहा कि यूपी में देखने को मिल रहा है कि एसआईआर से भाजपा परेशान है। भाजपा के नेता परेशान हैं। उनके मंत्री जिले में जा रहे है। मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम समझा रहे है कि वोट बढ़ाइए। सरकार प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव बना रही है। बहुत से अधिकारी है जो दबाव में काम नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथों पर जिस तरह से वोट कटा है, उससे भाजपा के लोग सो नहीं पा रहे हैं। एसआईआर में भाजपा के बूथों पर बड़ी संख्या में फर्जी वोट कटे हैं। भाजपा के लोग सो नहीं पा रहे हैं। पूरी सरकार फर्जी वोट बनाने के लिए निकल पड़ी है। इन्होंने कई लोगों की नागरिकता को लेकर सवाल खड़े किए। चुनाव आयोग को काम करना था कि एसआईआर के माध्यम से किसी का वोट न कटे, लेकिन यह वोट काटने के लिए हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


