Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Promises to Defeat BJP in 2027 Criticizes Its Policies
यूपी की जनता 2027 में भाजपा को डिटेंशन सेंटर में भेज देगी: अखिलेश

यूपी की जनता 2027 में भाजपा को डिटेंशन सेंटर में भेज देगी: अखिलेश

संक्षेप:

Lucknow News - - भाजपा कमजोर होने पर सांप्रदायिक हो जाती है लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी

Jan 15, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता वर्ष 2027 में भाजपा को डिटेंशन सेंटर में भेज देगी। भाजपा जब कमजोर होती है, तो और सांप्रदायिक हो जाती है। भाजपा नेता ‘आरोप जीवी’ हैं। इनका काम सिर्फ सपा पर आरोप लगाना है। भाजपा पूंजीवादी पार्टी है। पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम करती है। पूंजीपतियों को बैंकों का कर्ज दिलाती है। भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। झूठे वादे करती है। अखिलेश गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर गुरुवार को नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। भाजपा अन्याय और अधर्म के रास्ते पर चल रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा की सरकार नाकाम सरकार है। भाजपा ने जनहित में कोई काम नहीं किया और पूरी व्यवस्था खराब कर दी है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हो गई हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं सभी को संकट में डाल दिया है। महंगाई, बेरोजगारी से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि सत्य का रास्ता धर्म का है। न्याय के रास्ते पर चलकर सबको सम्मान देना चाहिए। भाजपा अन्याय, अत्याचार कर रही है। लोगों को अपमानित करती है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बुलडोजर का पता नहीं चलेगा। समाजवादी पार्टी सकारात्मक राजनीति करती है। विकास, नौकरी, रोजगार की बात करती है। सपा नकारात्मक बात नहीं करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में प्रदेश में विकास के काम हुए है। सपा मुखिया ने कहा कि वर्ष 2027 में सपा सरकार बनने पर किसानों, नौजवानों, गरीबों, महिलाओं के हित में काम होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार कर विकास होगा। गरीबों का मुफ्त इलाज होगा। महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिया जाएगा। सपा वादा पूरा करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि मतदाता सूची में हर पात्र मतदाता का नाम जुडवाये फार्म-6 भरकर 6 फरवरी से पहले हर नए और छूटे मतदाता का नाम जुडवाने में जुटें। साथ ही भाजपा की हेरा-फेरी से सावधान रहना है। भाजपा बेइमान पार्टी है। बेईमानी करने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है।