सिर्फ दीदी दे रहीं भाजपा को टक्कर: अखिलेश

Jan 27, 2026 07:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - कोलकाता में ममता बनर्जी से की अखिलेश ने मुलाकात लखनऊ, विशेष संवाददाता

सिर्फ दीदी दे रहीं भाजपा को टक्कर: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सिर्फ दीदी ममता बनर्जी ही भाजपा को टक्कर दे रही हैं। हमें खुशी है दीदी ने ईडी को हरा दिया। भाजपा पेन ड्राइव का पेन (दर्द) नहीं सहन कर पा रही है। ईडी-सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा के संगठन हैं। ये एजेंसिया भाजपा संगठन के साथ चलती हैं। भाजपा को लगता है कि वह जिस राज्य में नहीं लड़ पाएगी, वहां इन एजेंसियों को आगे कर देती है। अखिलेश ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई देते हुए कहा कि मैं दीदी की हिम्मत, तृणमूल कांग्रेस और इनके कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं कि ये सब जिम्मेदारी से जनता के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कोलकता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने पूरा महाराष्ट्र का चुनाव ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के साथ लड़ा और उन्हीं के बल पर जीता। उन्होंने एसआईआर पर कहा कि यही एनआरसी है। देश में कई लोगों को नागरिकता साबित करनी पड़ रही है। अभी तक वोट चोरी की ही बात हो रही थी। ममता दीदी ने तो पश्चिम बंगाल में भाजपा के डिजीटल डकैती को रोका है। भाजपा डाटा की डकैती करना चाहती थी। भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संविधान और कानून नहीं मान रही है। तानाशाही पर उतारू है। ममता बनर्जी ही भाजपा का मुकाबला कर रही हैं। इसी तरह से मुकाबला करने से ही भाजपा को हराया जा सकता है। सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के लोगों को जितना तकलीफ और परेशानी दे सकती थी, उतना दे रही है। भाजपा का रवैया अलोकतांत्रिक है। एसआईआर में चुनाव आयेाग की जिम्मेदारी वोट बढ़ाने की थी, लेकिन पहली बार देखा जा रहा है कि एसआईआर के बहाने एनआरसी करके जनता को परेशान किया जा रहा है। उनका लक्ष्य पश्चिम बंगाल में ज्यादा से ज्यादा वोट काटने का है। अखिलेश ने कहा कि हमें बंगाल की जनता पर भरोसा है। जनता में ममता दीदी के प्रति प्यार और लगाव है। जनता फिर उनकी सरकार बनाएगी। बंगाल की जनता भाजपा को हराएगी। भाजपा संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग से मिलकर वोट काटने में लगी है। बंगाल की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी वोट काटे गए हैं, लेकिन दरारवादी भाजपा कभी कामयाब नहीं होगी। पश्चिम बंगाल पूरी तरह ममता दीदी के साथ है। दीदी फिर जीतेंगी। समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन ममता दीदी के साथ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;