बिना सर्वे के नहीं घोषित होंगे विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी : अखिलेश

बिना सर्वे के नहीं घोषित होंगे विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी : अखिलेश

संक्षेप:

Lucknow News - समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के षडयंत्रों पर नज़र रखें लखनऊ। विशेष संवाददाता। सपा

Sep 14, 2025 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कह दिया है कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी बिना सर्वे के घोषित नहीं होंगे। जीतने वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहें। बेईमानी करने और वोट चोरी की कोशिश कर सकती है। भाजपा वोट काटने की भी साजिश कर सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के षडयंत्रों पर नज़र रखें। अखिलेश यादव ने ये बातें रविवार को सपा मुख्यालय में बुलन्दशहर और हापुड़ से आये कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि नेताओं, कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी कार्यों को लेकर सजग रहना होगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हरा कर उत्तर प्रदेश को बचाना है। हर विभाग, हर कार्य में भ्रष्टाचार हैं। भाजपा के नेता जिलों-जिलों में सरकारी जमीनों, तालाबों, गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए समाज को अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को तैयार है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की कोई चाल नहीं चल सकेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही महंगाई, बढ़ती गई है। भ्रष्टाचार पर कोई अंकुश नहीं है। थाना, तहसील में उगाही चल रही है। नौजवानों के लिए नौकरी नहीं रह गई हैं, प्रदेश में न कोई पूंजी निवेश आ रहा है और न ही कोई उद्योग लग रहा है। जो बड़े-बड़े वायदे किए गए थे, वे हवा-हवाई बनकर रह गए हैं। कोई बड़ा उद्योगपति यहां बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए आने को तैयार नहीं है। जनता ऊबी हुई है। उसे बस भाजपा से जल्दी से जल्दी निजात चाहिए।