Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Meets Women s Delegation Promises Support for Women s Welfare Programs
सपा सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा लाभ: अखिलेश

सपा सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा लाभ: अखिलेश

संक्षेप:

Lucknow News - - सपा मुखिया से मिली विकास संस्थान की महिलाएं लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी

Jan 06, 2026 08:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मंगलवार को अखिल भारतीय महिला विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है। समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए संस्थान विविध कार्यक्रमों का संचालन भी करता है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और बच्चों की शिक्षा का भी प्रबंध किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार बनने पर लाभ दिया जाएगा। महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। महिलाओं का जीवन असुरक्षित है। बेटियों-महिलाओं के लिए जो योजनाएं समाजवादी सरकार में चल रही थी, वे सब बंद है।

समाजवादी सरकार में मिल रही कन्या विद्याधन, महिला पेंशन बंद है। आशा ज्योति केंद्र में मानदेय नहीं मिल रहा है। पिछड़ी, दलित, मुस्लिम महिलाओं को समाजवादी सरकार में जो मदद मिल रही थी सब समाप्त हो गए हैं। उन्होंने 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प के साथ कहा कि उन्हें अखिलेश पर भरोसा है। हमें उम्मीद है कि उनकी सरकार बनने पर पुनः महिलाओं के लाभ की योजनाएं लागू होंगी। प्रदेश सचिव अरविंद यादव के नेतृत्व में महिलाएं मिलीं। इसमें प्रमुख रूप से रेणु सिंह, अवनीत कौर, सुनीता गौतम, शहनाज, राजदीप कौर, दीपिका, अनिता चौधरी, कुसुम गौतम, सुषमा गौतम, अर्चना, सुखरानी कनौजिया, प्रभा देवी एवं सोनी आदि शामिल रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;