
सपा सरकार बनने पर दिया जाएगा फिर कन्या धन: अखिलेश
Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को
लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के चार मेधावी टापर छात्र-छात्राओं को आईपैड देकर सम्मानित किया। टापर के साथ उनके परिवारीजन भी थे। उन्होंने कहा है कि समाजवादी सरकार बनने पर सबसे अच्छा लैपटॉप और टेबलेट दिया जाएगा। बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए कन्या विद्याधन दिया जाएगा। नई पढ़ाई के लिए नया इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। लखनऊ विश्वविद्यालय की श्रद्धा यादव को 9 पदक, कमला नेहरू कॉलेज रायबरेली की चित्रा साहू को 8 पदक, सिटी कॉलेज के रवि चंद को 7, हरदोई के दिव्य कृपाल कॉलेज की प्रियांशी यादव को छह पदक मिले हैं।

इसमें चित्रा साहू के भाई अनूप साहू को पहले लैपटॉप मिल चुका है। उनकी बहन को आईपैड मिला है। अखिलेश ने कहा है कि समाजवादी सरकार में छात्रों को लैपटॉप दिया गया था, वह अभी भी चल रहा है। समाजवादियों ने जनता की मदद के लिए योजनाएं बनाईं। डायल 100 दिया। भाजपा ने 100 का 112 कर बर्बाद कर दिया। इस सरकार में पुलिस पुलिस को पकड़ रही है। विधायक मंत्री को धरने पर बैठना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। किसी की सुनवाई नही। मंत्री को अपमानित होना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




