चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों को समर्पित रहा: अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- सपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के

चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों को समर्पित रहा: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों, गरीबों और मजदूरों के लिए समर्पित था। उन्होंने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए। जमींदारी उन्मूलन का कानून उनका ऐतिहासिक काम था। किसानों के लिए किये गए उनके काम हमेशा याद किए जाएंगे।समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह, पूर्व विधायक विजय पासवान समेत प्रमुख नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, धर्मेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह राजपूत, डा. हरिश्चंद्र, राधेश्याम यादव, ओम प्रकाश यादव बरेली समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।