अयोध्या में चढ़ावा मामले में स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं: अखिलेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए लखनऊ, विशेष

अयोध्या में चढ़ावा मामले में स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या मंदिर चढ़ावा मसले पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं है। लगता है ये इनके लिए हर हफ्ते की साधारण बात है और इतनी अधिक साधारण है कि ये इसे अब ‘उल्लेखनीय’ भी नहीं मानते हैं।

आरोप और स्पष्टीकरण

अखिलेश ने किसी का नाम लिए बिना कहा है कि चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आंकड़ों के मिलान के लिए सीसीटीवी के साक्ष्य का सहारा लिया जाए। जैसे ही सारे ट्रस्टी एक साथ बैठेंगे तो सच तत्काल बाहर आ जाएगा, क्योंकि उनमें हर कोई एक जैसा नहीं है। इस हेराफेरी की शंका के केंद्र में जब कोई एक व्यक्ति विशेष है ही नहीं तो फिर किसी एक के स्पष्टीकरण का क्या महत्व है।

स्पष्टीकरण की विश्वसनीयता

उन्होंने कह है कि ये भी स्पष्ट किया जाए कि 40 सेकंड का स्पष्टीकरण आने में इतने घंटे क्यों लगे और स्पष्टीकरण के नाम पर एक मिनट बोलना भी भारी क्यों पड़ रहा है। प्रदेश सरकार की चुप्पी की तरह ये सफाई भी संदिग्ध है। ऐसा लग रहा है जैसे स्पष्टीकरण के नाम पर शाब्दिक औपचारिकता निभाई जा रही है। संपूर्ण विश्व का सनातन समाज, इस बेहद कमजोर स्पष्टीकरण से और भी अधिक शंकित और आहत हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अखिलेश यादव ने राज्य सरकार की किस चीज़ पर आलोचना की?
अखिलेश यादव ने अयोध्या मंदिर चढ़ावा मसले पर राज्य सरकार की आलोचना की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।