Akhilesh Yadav Criticizes BJP s Governance and Crime Control in Uttar Pradesh 2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटा कर जनता करेगी हिसाब : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP s Governance and Crime Control in Uttar Pradesh

2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटा कर जनता करेगी हिसाब : अखिलेश

Lucknow News - लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा की अराजकता से त्रस्त है। 2027 के चुनावों में भाजपा को सत्ता से हटाने का वादा किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 25 Dec 2024 05:13 PM
share Share
Follow Us on
2027 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटा कर जनता करेगी हिसाब : अखिलेश

लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता भाजपाई अराजकता से बुरी तरह त्रस्त और आक्रोशित है। जनता को 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार है जब वह भाजपा को सत्ता से हटाकर उसके झूठे दावों का पुख्ता हिसाब करेगी। अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से सत्ता संरक्षित अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। इनके हौसले इतने बढ़ गये हैं कि वे पुलिस की भी परवाह नहीं करते हैं। वैसे पुलिस ने भी अपनी फजीहत खुद अपने हाथों कर रखी है। निर्दोषों के उत्पीड़न में उसने सत्तादल की सहयोगी बन कर लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों में अभद्रता और मर्यादा की सभी सीमाएं तोड़ दी।

सपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में आते ही दावा किया था कि अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश से बाहर चले जाएंगे। सार्वजनिक छेड़छाड़ रोकने के लिए रोमियो स्क्वाड बनाने का एलान किया लेकिन इन दावों-एलानों के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ती गयी है। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए जो व्यवस्थाएं की गई थी उन्हें भाजपा सरकार ने पूरी तरह से चौपट कर दिया है। न्यूयार्क की तर्ज पर यूपी डायल 100 पुलिस सेवा शुरू करने के पीछे रिस्पांस सिस्टम को आधुनिकतम बनाना था। पुलिस को नए उपकरण और नई गाड़ियां दी गई थी। छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए 1090 वूमेन पावर लाईन सेवा की स्थापना की गई थी। आज यह सेवा पूरी तरह से निष्क्रिय बना दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।