Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP Over Infiltrators and Corruption in Uttar Pradesh
भाजपा को किसाने दिया घुसपैठियों के जांच का अधिकार: अखिलेश

भाजपा को किसाने दिया घुसपैठियों के जांच का अधिकार: अखिलेश

संक्षेप:

Lucknow News - - घुसपैठिए यहां बसे तो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री क्या कर रहे थे लखनऊ, विशेष

Dec 05, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लखनऊ में घुसपैठिया नहीं है। घुसपैठियों की जांच भाजपाई कर रहे हैं। उन्हें किसने यह अधिकार दिया? बिहार में किसानों की सूची मिली। जिन अधिकारियों ने घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाए, दूसरे कानूनी कागज बनवाएं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। लखनऊ के सांसद ही रक्षामंत्री है। घुसपैठिए यहां बस गए तो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री क्या कर रहे थे। यहां गरीब लोगों को अपमानित और परेशान किया जा रहा है। उन्हें दुखी किया जा रहा है। अखिलेश ने शुक्रवार को गोसाईगंज में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वाराणसी और कई प्रदेशों में बड़ा कोडीन युक्त सिरप का स्कैंडल हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले इसे 100 करोड़ रुपये का आंका गया था, यह 200 करोड़ रुपये से भी अधिक का कांड हो सकता है। इसमें पुलिस-प्रशासन और भाजपा के लोग शामिल हैं। दवाई खांसी के सिरप पर प्रश्न लग रहे है। इस काले कारोबार में तमाम मंहगी गाड़िया बंटी है, लेकिन शोरूम वाले नहीं बता रहे है कि कौन कितनी गाड़ियां ले गया। वाराणसी, जौनपुर में गाड़िया बंटी है। उन्होंने कहा कि आज बुलडोजर कहां है? हमने आपने बुलडोजर चलते देखा है। काले कारोबार में न्याय के लिए इसे चलते नहीं देखा गया। बुलडोजर चला है सबसे ज्यादा पीडीए पर। पीडीए समाज क ऊपर सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। उन्हें बहुत पीड़ित किया गया है, जो बुलडोजर न्याय देता था पता नहीं उसका ड्राइवर कहीं चला गया है उसकी चाबी कहीं खो गई है। भाजपा संविधान नहीं मानती। एसआईआर भी एनआरसी का संक्षिप्त नाम है। उन्होंने कहा जब हम वर्ल्ड पॉलिटिक्स में इंटर कर रहे हैं, तो हमे यह भी देखना होगा कि हमारा देश कैसे और सुरक्षित हो। आज डालर कहां पहुंच गया है? टैरिफ लग गया है। अगर रूस के राष्ट्रपति आए है, तो वह कारोबार करने आए है, हमारी मदद नहीं होगी। जनता इस बार भाजपा को बुरी तरह हरा दे देगी। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को हराएंगे।