Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP Government s Failures in Health Electricity and Education

भाजपा सरकार के मंत्री राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में व्यस्त : अखिलेश

Lucknow News - लखनऊ। विशेष संवाददाता। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जब प्रदेश की जनता ने जगह-जगह घेराव किया तब उन्हें जमीनी सच्चाई का पता चला। लेक

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 24 July 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा सरकार के मंत्री राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में व्यस्त : अखिलेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार विफलताओं का रिकॉर्ड बना रही है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त हैं। बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है। शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। भाजपा सरकार के मंत्री विभागीय कार्यों के बजाय अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति में व्यस्त हैं। इनको जनता की समस्याओं और जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि पिछले दिनों बिजली मंत्री का जब प्रदेश की जनता ने जगह-जगह घेराव किया तब उन्हें जमीनी सच्चाई का पता चला लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का बहुत बुरा हाल है।

अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में संसाधनों का अभाव है। विभिन्न संस्थानों में पहले से ही प्रोफेसर, डॉक्टर, अन्य मेडिकल और तकनीकी स्टाफ की कमी है। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर आए दिन इस्तीफा दे रहे हैं। इस सरकार में गरीबों के स्वास्थ्य और इलाज की कोई चिंता नहीं है। लापरवाही चरम पर है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के अभाव में मरीज निजी अस्पतालों में जाने पर मजबूर हैं। जहां इलाज के नाम पर उनके साथ लूट हो रही है। कई बार लापरवाही के कारण मरीजों की जान चली जाती है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली के लिए सीधे तौर पर सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, और खराब कानून व्यवस्था को लगातार उठा रही है लेकिन अहंकारी भाजपा सरकार को सत्ता के मद में सच्चाई नहीं दिख रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।