Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP Government for Rupee s Record Weakness Against Dollar
भाजपा के राज में डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे कमजोर हुआ: अखिलेश

भाजपा के राज में डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे कमजोर हुआ: अखिलेश

संक्षेप:

Lucknow News - - अर्थव्यवस्था को लेकर सारे आंकड़े व दावे झूठे लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी

Dec 14, 2025 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तक के इतिहास में डॉलर के मुकाबले रुपये का सबसे ज्यादा कमजोर होना ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे सारे आंकड़े और दावे पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत हैं। अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि भाजपाई इस बात को नकार भी नहीं सकते हैं कि ये बेहद कमजोर और नाकाम सरकार की वजह से हो रहा है। रुपया गिरने और सरकार के बीच के अनूठे आर्थिक सिद्धांत का अनोखा फार्मूला भाजपा की ही देन है। भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रुपया डॉलर के मुकाबले लगतार गिरता जा रहा है। रुपये की गिरावट ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भाजपा के झूठे वादों की पोल खुल चुकी है। भाजपा जाए, तो रुपया मजबूत हो जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। हर तरह का अवैध और नकली चीजों का कारोबार हो रहा है। इस सरकार ने लोगों का जीवन संकट में डाला है। भाजपा माफियाओं के अवैध कारोबारों को संरक्षण दे रही है। भाजपा और माफिया एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने हर जिले में माफिया पैदा किया है। भाजपा संरक्षित माफियाओं से हर वर्ग के लोग दहशत में है। इन माफियाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों में भी भय व्याप्त है। सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह भू-माफियाओं का आतंक है, तो कफ सिरप माफिया जनता की जान के साथ खेल रहे हैं। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है।