Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Weakness and Unemployment Issues
भाजपा सरकार ने पीडीए की 30 हजार नौकरियां छीनी: अखिलेश

भाजपा सरकार ने पीडीए की 30 हजार नौकरियां छीनी: अखिलेश

संक्षेप:

Lucknow News - - भाजपा कमजोर होने के बाद और सांप्रदायिक हो जाती है - नए साल पर

Jan 01, 2026 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा कमजोर हो चुकी है। वह जब कमजोर होती है, तो और सांप्रदायिक हो जाती है। इस सरकार ने कानून-व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया है। साइबर क्राइम और फ्राड लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार पीडीए को आरक्षण नहीं देना चाहती। नौकरियों की लूट मची है। इस सरकार ने पीडीए की 30 हजार नौकरियां छीन ली। भाजपा पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक विरोधी है। सपा मुखिया गुरुवार को नए साल के पहले दिन पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं, नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों, पत्रकारों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों तथा अल्पसंख्यक नेताओं से मिले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा है कि डा. भीमराव अंबेडकर, डा. राम मनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नकारात्मक सरकार को हटाना है। सत्ता से बाहर करना है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भूमाफिया पार्टी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश के जिलों-जिलों में गरीबों और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा हो रहे हैं। ये लोग अरावली पहाड़ को भी नहीं छोड़ना चाहते हैं। नदियों की सफाई के लिए आया बजट लूट लिया। किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद की कालाबाजारी हो रही है। भाजपा बाटी-चोखा की भी जांच कर रही है। समाजवादी पार्टी में सब मिलजुल कर बाटी चोखा खाते हैं। यहां सबका सम्मान है। मंजिल सामने है। विधानसभा चुनाव में अब समय बहुत कम बचा है। कार्यकर्ता और नेता बूथ-बूथ पर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। सभी नेता और कार्यकर्ता अपना व्यवहार और भाषा ठीक रखें। इस मौके पर बाटी-चोखा सहभोज का आयोजन हुआ। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव, माता प्रसाद पांडेय, आरके चौधरी, राजेंद्र चौधरी, श्याम लाल पाल, बलराम यादव, अंबिका चौधरी तथा अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।