भाजपा सरकार ने शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया: अखिलेश

Apr 06, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - अयोध्या मास्टर प्लान बार-बार बदलने पर सवालिया निशान लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी

भाजपा सरकार ने शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इस सरकार ने शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया। इस सरकार में शिक्षा की प्राथमिकता कभी नहीं रही है। प्राइमरी शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक शिक्षा को चौपट कर दिया है।अखिलेश ने सोमवार को बयान में कहा कि अयोध्या के निवासियों के बीच ये सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिरकार अयोध्या का मास्टर प्लान बार-बार क्यों बदला जा रहा है। सच्चाई तो ये है कि ये बार-बार बदला नहीं, कुछ महाभ्रष्ट लोगों द्वारा बदलवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को नहीं बढ़ाना नहीं चाहती है।

युवा, पीढ़ी को रुढिवादी बनाकर वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार से वंचित करना चाहती है। गरीब परिवारों के बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ने जा रहे थे, भाजपा सरकार ने उन स्कूलों को बंद कर दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है लोग अशिक्षित रहें। बच्चे न पढ़े-लिखे, क्योंकि पढ़े लिखे लोग सरकार से सवाल करते हैं। यह सरकार सवाल नहीं सुनना चाहती है। भाजपा युवा पीढ़ी को रूढ़िवादी और अंधविश्वास में फंसाना चाहती है। बच्चों और युवाओं का भविष्य खराब कर रही है। युवाओं को पीछे ले जा रही है। इसीलिए शिक्षा विभाग को चौपट कर दिया। भाजपा सरकार के पास झूठे वादे और प्रोपेगंडा के सिवाय कुछ नहीं है। इस सरकार की गलत नीतियों से शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।