भाजपा सरकार के रहते न भ्रष्टाचार रुक सकता है और न ही अपराध: अखिलेश
Lucknow News - - भाजपाई अपराधियों व भ्रष्टाचारियों से मिले हुए लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के रहते न अपराध रुक सकता है और न भ्रष्टाचार। भाजपाई अपराधियों व भ्रष्टाचारियों से मिले हुए हैं। अपराधी भाजपाइयों और पुलिस द्वारा संरक्षित हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं और साइबर अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नंबर एक पर है। इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार पर है। अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं। हत्या, लूट, चोरी, डकैती, बलात्कार की घटनाएं हर दिन हो रही है। हर विभाग और हर काम में लूट मची है। भाजपा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह से विफल है।
कानून-व्यवस्था, अपराध, भ्रष्टाचार पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो है। सीतापुर में सेवानिवृत लेखपाल के घर परिवार को बंधक बनाकर 17 लाख की डकैती हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पूरी भाजपा सरकार झूठे आंकड़े और झूठे दावों से सच्चाई को छुपाना चाहते हैं। अपराधियों को संरक्षण और उनके कारनामों में साझेदारी भाजपाइयों और पुलिस की असली कहानी है। भाजपा सरकार में जल जीवन मिशन में भारी भ्रष्टाचार हुआ। कई जिलों में पानी की टंकियां टूट कर ध्वस्त हो गई। चित्रकूट में कोषागार में 43 करोड़ से ज्यादा का घोटाला हुआ। गोंडा में यूपी को-ऑपरेटिव बैंक में 21 करोड़ से ज्यादा रुपये का घोटाला हुआ। मां-गंगा की सफाई में बजट की बड़े पैमाने पर बंदरबांट हुई। उन्होंने कहा कि कोडीन कफ सिरप का मामला देशव्यापी है। भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है चौतरफा भ्रष्टाचार, घोटाला और सरकारी बजट की लूट चल रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार लूट और खराब कानून-व्यवस्था से त्रस्त हो चुकी है। जनता 2027 में भाजपा सरकार को हटाकर प्रदेश को कुशासन से मुक्त करेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


