Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Criticizes BJP for Mafia Rule in Uttar Pradesh Promises Change
अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, योगी सरकार को बताया ‘महा-माफिया’ राज, कहा- मैच से पहले ‘ऑल आउट’ होगी भाजपा

अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला, योगी सरकार को बताया ‘महा-माफिया’ राज, कहा- मैच से पहले ‘ऑल आउट’ होगी भाजपा

संक्षेप:

Lucknow News - - यूपी में भाजपा का महा-माफिया राज है लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी

Jan 10, 2026 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। शुक्रवार को अपने बयान में अखिलेश ने कहा कि भाजपा के राज में माफिया राज खत्म नहीं हुआ है, बल्कि प्रमोशन पा गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का ‘महा-माफिया राज’ है, जो लोगों के घरों में ‘बोतल-बंद’ होकर पहुंच रहा है और जानलेवा साबित हो रहा है। सरकार झूठे विज्ञापनों से चाहे जितने दावे करे, लेकिन वह सच्चाई को छिपा नहीं सकती है। महिला सुरक्षा के झूठे दावे करने वाले मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता 2027 में सत्ता से बाहर कर देगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे हैं। इनका जीरो टॉलरेंस का वादा जीरो हो चुका है। मेरठ में मां पर कातिलाना हमला और बेटी को उठाकर ले जाने का मामला बेहद गंभीर है। भाजपा पूरी तरह नाकाम सरकार है। उन्होंने कहा कि महिला अपराध और साइबर क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोज पांच महिलाएं हिंसा का शिकार व हर 15 दिन में दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हो रही है। पूरे प्रदेश में इसी तरह से हत्या, लूट बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और लूट के कारण प्रदेश में तमाम तरह के अपराध पनप रहे हैं। लोग जिसे पहले स्थानीय अपराध समझ रहे थे, जब पहली परत खुली तो वो राज्यव्यापी निकला, फिर एक और परत खुली तो राष्ट्रव्यापी निकला और अब एशिया लेवल का क्राइम निकल रहा है। इस अरबों की काली-कमाई में ‘सत्ताधारी की भागीदारी’ है। भाजपा अंतिम पारी का अंतिम चरण खेल रही है, उसके ओवर अब ‘ओवर’ हो गए हैं। भाजपा की पूरी टीम मैच खत्म होने से पहले ही ‘ऑल आउट’ हो रही है।